देश के 110 नामी डिजाइनरों की शिरकत के साथ विल्स इंडिया फैशन वीक के 14वें सीजन की शुरुआत हुई। इस फैशन शो की खासियत यह रही कि पहली बार इस शो में पूरी फैशन इंडस्ट्री एक ही मंच पर एकजुट होती नजर आई और इस तरह इस शो ने कई पुराने व नवोदित फैशन डिजाइनरों को एक बेहतर मंच प्रदान किया।
आर्थिक मंदी के बादल छँटने के साथ ही वीकेंड पर शुरू हुआ यह फैशन वीक सभी डिजाइनरों के लिए फैशन बाजार में फिर से अच्छे कद्रदानों के मिलने की उम्मीद की एक किरण बनकर आया, वहीं मॉडल्स के लिए भी यह शो खास बना क्योंकि उन्हें पहली बार एक ही प्लेटफॉर्म पर कई बड़े डिजाइनरों के वस्त्रों की नुमाइश करने का मौका मिला। यह सब संभव हुआ फैशन इंडस्ट्री के एक हो जाने से। लेकिन यदि इस फैशन वीक की मूल चीज 'डिजाइनरों के कलेक्शन' की बात करें तो उस लिहाज से यह शो पूरी तरह से केवल धूम-धड़ाके व हल्ले-गुल्ले के नाम रहा।
हालाँकि इस फैशन वीक की शुरुआत और अंत दोनों ही बड़े धूम-धड़ाके व चकाचौंध के साथ हुए। परंतु यदि हम पूरे शो की बात करें तो ओवरऑल यह पूरा शो फ्लॉप रहा। इस शो को देखकर तो ऐसा ही लगा मानो इन फैशन डिजाइनरों ने शो के बहाने रैंप पर केवल सितारों की भीड़ इकट्ठी की और उनसे अपनी तारीफ के शब्द उगलवाए।
बलात्कार के आरोपी अपने भाई आनंद जॉन की रिहाई के लिए अभियान चला रही संजना जॉन ने भी इस फैशन शो के माध्यम से अपना काम निकलवाने का और लोगों की सहानुभूति बटोरने का पूरा-पूरा प्रयास किया। यही कारण है कि अपने भाई के प्रति प्रेम को दर्शाने वाली संजना ने उतावलेपन में अपने कलेक्शन में बॉलीवुड के कई सितारों को भाई-बहन की जोड़ियों के रूप में ताबड़तोड़ रैंप पर उतारा। Click For Full Story
Source : Webdunia.com.
Tags : Wills Fashion Week 2009 | Wills Fashion Week Delhi | Wills Fashion Week 2010 | Wills Fashion Week India | Wills Lifestyle India Fashion Week | Wills Fashion Week - Pictures Gallery | Wills Lifestyle Fashion Week
लोड हो रहा है...